सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का बाणगंगा तालाब में किया गया अस्थि विसर्जन, हरिद्वार जाने की नही मिली परमिशन

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का अस्थि विसर्जन 4 मई (रविवार) को किया गया। अस्थि विसर्जन के लिए ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर, उनकी पत्नी नीतू और बेटी रिद्धिमा फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शामिल हुई। ऋषि कपूर की अस्थियों को  मालाबार हिल (मुंबई) स्थित प्राचीन तालाब बाणगंगा में विसर्जित किया गया।

Sudarshan News
  • May 4 2020 1:43PM

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का अस्थि विसर्जन 4 मई (रविवार) को किया गया। अस्थि विसर्जन के लिए ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर, उनकी पत्नी नीतू और बेटी रिद्धिमा फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शामिल हुई। ऋषि कपूर की अस्थियों को  मालाबार हिल (मुंबई) स्थित प्राचीन तालाब बाणगंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान सभी लोगों द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पूरा अनुपालन किया। सभी लोगों ने अपने मुंह को मास्क से ढंका हुआ था।

ऋषि के बड़े भाई रणधीर कपूर (Rundhir kapoor) ने बताया कि, "हमने 2 मई (शनिवार) ऋषि की प्रार्थना सभा की और आज (रविवार) उनकी अस्थियों को बाणगंगा में विसर्जित कर दिया। क्योंकि हमें अथॉरिटीज से हरिद्वार जाने की परमिशन नहीं मिली।" 67 साल के ऋषि का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ। वे दो साल से ल्यूकोमा से जंग लड़ रहे थे।

बता दे कि ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा 2 मई (शनिवार) को उनके पाली स्थित पर हुई। इसमें परिवार के सिर्फ पांच या छ: लोग ही सम्लित हुए थे। ऋषि की बेटी रिद्धिमा भी अपनी बेटी समायरा के साथ शनिवार रात को मुंबई पहुंच चुकी है। लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा ऋषि के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई थीं। क्योंकि उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई आने की इजाजत मिली थी। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पिता को अंतिम विदाई दी थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार