सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

5 से 7 गोरक्षा, गौ सेवा और गौ शाला से जुड़ी संस्थाओं को छोड़कर बाकी सभी संस्थाएं कर रही है फर्जीवाड़ा

सूरत शहर में 1000 से भी ज्यादा गौ रक्षा और गौ सेवा जीव दया नाम की संस्थाएं लेटर पैड पर ओम नंदेश्वर गौ शाला (लाडवी), सुरत पांजरापोल, नंदीनी होस्पिटल, अग्निविर गौ सेवा, अखिल भारतिय गौ रक्षा मंच, अखिल भारत हिंदू महासभा, जय ठाकुर कामधेनु गौ रक्षा ट्रस्ट, गौ रक्षा संदेश और सुदर्शन न्यूज़ सूरत की टीम हमेशा गौ सेवा के लिए रहती है आगे

Gabhru Bharvad
  • Aug 29 2022 6:10PM
वैसे तो पूरे सूरत शहर में 1000 से भी ज्यादा गौ रक्षा, गौ सेवा और जीव दया नाम की संस्थाएं लेटर पैड पर है लेकीन केवल 5 से 7 संस्था ही ऐसी है जो इन पर वास्तव में गौ सेवा करने के लिए हमेशा 24 घंटे आगे रहती है। बाकी की संस्थाओं तो मानो जैसे गाड़ी पर बोर्ड लगाकर गौ माता के नाम पर जुटी पब्लिसिटी करने के लिए संस्थाए खोल कर बैठे हैं। जब भी गौमाता से जुड़ी हुई कोई घटना यहां गौ माता की सेवा की बात आती है और कोई मदद के लिए कोई उन्हें कॉल करता है तो यह किसी अन्य संस्था का नंबर देकर खुद गौ सेवा से किनारा कर लेते हैं। गौ माता के नाम पर यह सभी संस्थाएं लोगों के साथ धोखा करती है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने जब इन फर्जी गौ माता के संगठन बनाने वालों को कॉल किया तो उनकी सारी पोल पट्टी खुल गई कि कैसे यह गौ माता के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे भी संगठन है जो हमेशा गौ सेवा में आगे रहते हैं और जब भी गौ माता की बात आती है अपना सारा काम छोड़ कर गौ माता की सेवा में लग जाती है। ओम नंदेश्वर गौ शाला (लाडवी), सुरत पांजरापोल, नंदीनी होस्पिटल, अग्निविर गौ सेवा, अखिल भारतिय गौ रक्षा मंच, अखिल भारत हिंदू महासभा, जय ठाकर कामधेनु गौ रक्षा ट्रस्ट, गौ रक्षा संदेश और सुदर्शन न्यूज़ सूरत की टीम हमेशा गौ सेवा के लिए आगे रहती है| अब तक इस संगठन ने सूरत में हजारों की संख्या में घायल गौ माताओं का नंदनी अस्पताल में इलाज करवाया है साथ ही जब भी गौ माता से जुड़ा हुआ कोई काम होता है हमेशा ओम नंदेश्वर गौ शाला (लाडवी), सुरत पांजरापोल, नंदीनी होस्पिटल, अग्निविर गौ सेवा, अखिल भारतिय गौ रक्षा मंच, अखिल भारत हिंदू महासभा, जय ठाकर कामधेनु गौ रक्षा ट्रस्ट, गौ रक्षा संदेश और सुदर्शन न्यूज़ सूरत की टीम आगे रहती है। जब भी संगठन के पास गौ माता के घायल होने या गौ माता की सेवा के लिए कोई काम आता है तो यह तुरंत आधे घंटे के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर गौ वंश को सारवार हेतु नजदीकी पांजरापोर या तो गौ शाला मे भेज देते है। कब तक गौ माता और हिंदूत्व के नाम पर बाकी संस्थाए फर्जीवाडा चलाएगी |

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार