सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ईद को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह - बाज़ारों में दिखी रौनक़,त्योहारों के चलते बढ़े बकरों के दाम

बकरा ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह है। जिसके चलते सभी आवश्यक तैयारियों में जुट गए है। मुख्य रूप से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त पिछले कई दिनों से की जा रही है। त्योहार के चलते बकरों के दाम बहुत अधिक हो गए हैं। लोगों को 20 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक बकरे खरीदने पड रहे हैं।

आशीष व्यास
  • Jul 9 2022 5:24PM
बकरा ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह है। जिसके चलते सभी आवश्यक तैयारियों में जुट गए है। मुख्य रूप से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त पिछले कई दिनों से की जा रही है। त्योहार के चलते बकरों के दाम बहुत अधिक हो गए हैं। लोगों को 20 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक बकरे खरीदने पड रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महिलाएं एवं बच्चे नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे है। जिसके चलते कस्बे के बाजार में भी रौनक नजर आने लगी है। अधिक गर्मी के चलते दिन में ग्राहकों की संख्या कम देखी जा रही है। ईद को देखते हुए बकरों की खरीदारी बढ़ गई है। इस बार बकरों के मूल्य और सालों के बजाय अधिक है। वहीं अच्छे नस्ल के बकरों की खूब खरीदारी हो रही है। टोडाभीम में 35 हजार रुपए तक का बकरा खरीदा गया। बैठक भी हुई आयोजित बकरा ईद के त्यौहार को लेकर SDM दुर्गा प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहे और शांति एवं सद्भावना के साथ ईद का त्यौहार मनाने की अपील की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार