सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Operation All Out: कश्मीर के कुलगांव में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी... सेना का एक जवान घायल

आज जम्मू कश्मीर में देश विरोधी ताकतें आये दिन देश को नीचे गिराने का काम करती हैं। अभी चल रहा है कि आए दिन घाटी में आतंक की घटनाएं हो रही हैं। आज भी कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Akshat Shrotry
  • Aug 5 2022 1:58PM

आज जम्मू कश्मीर में देश विरोधी ताकतें आये दिन देश को नीचे गिराने का काम करती हैं। अभी  चल रहा है कि आए दिन घाटी में आतंक की घटनाएं हो रही हैं। आज भी कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

 संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेडवानी इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकियों को घेर लिया है। यहां कितने आतंकी छिपे हैं, यह यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। दोनों ओर गोलीबारी जारी है।

 इससे पहले की घटना के अनुसार पुलवामा में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। हमले में एक मजदूर की मौत हो गई। दो मजदूर घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 मरने वाले की पहचान बिहार के मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अभियान भी चलाया।

 गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। इन्हें सुरक्षा बलों पर हमले तथा स्थानीय लोगों को निशाना बनाने का टास्क सौंपा गया था।

 पुलिस, 21 राष्ट्रीय राइफ ल्स और सीआरपीएफ  की 92 बटालियन के जवान गुरुवार को हंदवाड़ा में फ्रूट मंडी क्रॉसिंग पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान तीन संदिग्ध सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी पर उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, सात गोलियां, दो हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए गए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार