सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा में विद्युत निगम कर्मचारियों ने काम का किया बहिष्कार

केंद्र सरकार के निजीकरण की नीतियों के खिलाफ बुधवार को पूरे देश में विद्युत निगम के कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियर और अभियंताओं ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया।

Anchal Yadav
  • Feb 3 2021 8:30PM
केंद्र सरकार के निजीकरण की नीतियों के खिलाफ बुधवार को पूरे देश में विद्युत निगम के कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियर और अभियंताओं ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश में भी इसका पूरा असर दिखाई दिया। दरअसल विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह ही घोषणा की थी कि केंद्र सरकार की निजीकरण की पॉलिसी के विरुद्ध पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। नोएडा में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सेक्टर-16 स्थित बिजली घर पर कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। सभी कर्मचारी बिजली घर के प्रांगण में बैठे सरकार की निजीकरण की पॉलिसी के खिलाफ चर्चा करते रहे। कर्मचारियों और अधिकारियों ने कहा कि सरकार जानबूझकर एक असफल नीति को सफल बताकर देश पर थोप रही है। बिजली का निजीकरण ग्रेटर नोएडा समेत देश के कई अन्य शहरों में विफल साबित रहा है। पर केंद्र सरकार इससे कोई सीख नहीं लेना चाहती है। सेक्टर-16 के बिजली घर के एक कर्मचारी ने बताया कि हम आज शांतिपूर्वक सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर आपत्ति जता रहे हैं। हमारा मकसद सरकार तक हमारी मांगे पहुंचाना है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार