सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चुनाव भाजपा के लिए चुनौती नही - सोनकर

भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने विपक्ष पर साधा निशाना।।

विमल दुबे
  • Apr 7 2022 3:07PM
जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भेरूलाल पाटीदार मंडल महू में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित भाजपा इंदौर जिलाध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा का हर कार्यकर्ता 24 घंटे जमीनी स्तर पर कार्य करता है और चुनाव हमारे लिए कोई चुनौती नही विपक्ष कितना भी दुष्प्रचार कर ले 2024 में मोदी सरकार फिर प्रचंड बहुमत से आयेगी।। देश का आम नागरिक जान चुका हे की माननीय नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश की साख पूरे विश्व में बढ़ी है।। रूस यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन में फसे भारतीय भारत का झंडा लेकर निकले तो किसी भी सेना ने उन्हें कुछ नही कहा शान से निकल के आए।। ये भारत का विदेशी धरती पर दबदबा ही हे जो हमारे नागरिक विदेशी धरती पर भी शान से चलते हे।।कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता,और भाजपा के पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।। तत्पश्चात अतिथियों ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकर्ताओं के नाम संबोधन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुना ।। अंत में पूरे नगर कार्यकर्ताओं ने रेली के रूप में भ्रमण किया इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला,जनपद प्रतिनिधि संतोष पाटीदार मंडल अध्यक्ष रायबहादुर तंवर, नगर अध्यक्ष निकोश मुलिक, महामंत्री नवीन तिवारी , भाजपा नेता जीतमल वर्मा एवं सेकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार