सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पूर्वी चंपारण के लिए गौरव की बात।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर साइंस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा को रक्सौल अनुमंडल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

सुबोध कुमार
  • Apr 3 2021 3:36PM
रक्सौल,बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर साइंस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रक्सौल निवासी कल्पना कुमारी और अर्चना कुमारी को आज रक्सौल अनुमंडल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से समाज सुसंस्कृत बनता है। इंटर साइंस की परीक्षा में टॉपर बनकर कल्पना और अर्चना ने रक्सौल नगर के साथ साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह एक मिसाल है उन सभी विद्यार्थियों के लिए जो केवल सुविधा और साधन को सफलता का कारण मानते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सागर कुमार ने कहा कि बड़े सपने देखने और उसे साकार करने के लिए आपके भीतर एक दृढ़ संकल्प का होना बहुत जरूरी है। फिर कोई भी परिस्थिति राह में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई और तैयारी के साथ साथ मेडिटेशन भी जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अवर चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इन दोनों लड़कियों ने यह दिखा दिया कि अपने लगन, मेहनत और हौसले के बदौलत सुविधा साधनों की कमी में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि इस चंपारण के लिए गौरव की बात है कि आज यहां की बेटियां अपनी कामयाबी का परचम पूरे प्रदेश में लहरा रही हैं। उन्हें समाज के द्वारा भी प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है। शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने कहा कि रक्सौल की बेटियों ने पूरे प्रदेश में अपना स्थान बनाकर न केवल इस नगर का गौरव बढ़ाया बल्कि अन्य छात्र छात्राओं को भी लगन और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कल्पना और अर्चना की आगे की पढ़ाई और कैरियर मार्गदर्शन में हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही। स्थानीय राजाराम साह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमोद झा ने कहा कि दोनों लड़कियों के लगन और मजबूत इच्छाशक्ति ने ही इन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। इनकी सफलता से महाविद्यालय के साथ साथ पूरा नगर और जिला गौरवान्वित हुआ है। कार्यक्रम समाप्त होने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने अपनी गाड़ी से दोनों लड़कियों और उनके माता पिता को उनके घर भेजा। यह रक्सौल की तमाम बेटियों के लिए गर्व का दिन है। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीमा कुमारी, अवर निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ, नप कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद समेत संजय कुमार, हृदेश कुमार गुप्ता, छोटेलाल राय और नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार