सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Draupadi murmu nomination: द्रौपदी मुर्मू के नामंकन से पहले संसद पहुंचे सीएम योगी समेत बीजेपी के कई दिग्गज, भाजपा के निर्णय को बताया उचित

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी संसद के लिए निकले। उन्होंने कहा,“द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना साबित करता है कि समाज में अंतिम छोड़ पर खड़े व्यक्ति को आगे लाना BJP का काम है।”

Geeta
  • Jun 24 2022 11:14AM

दिल्ली में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह और BJD नेता डॉ. सस्मित पात्रा संसद भवन पहुंचे। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है.

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी संसद के लिए निकले। उन्होंने कहा,“द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना साबित करता है कि समाज में अंतिम छोड़ पर खड़े व्यक्ति को आगे लाना BJP का काम है।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि पहले अनुसुचित समाज के राम नाम कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है.

इससे पहले NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।

वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार