सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. और कहा कि भारत में लोकतंत्र लगातार मजबूत होता रहा है.

Geeta
  • Aug 14 2022 7:21PM

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव मार्च 2021 में दांडी यात्रा की स्मृति को फिर से जीवंत रूप देकर शुरू हुआ। उस युगांतरकारी आंदोलन ने हमारे संघर्ष को विश्व-पटल पर स्थापित किया। उसे सम्मान देकर हमारे इस महोत्सव की शुरुआत की गई। यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत में आज संवेदनशीलता व करुणा के जीवन-मूल्यों को प्रमुखता दी जा रही है। इन जीवन-मूल्यों का मुख्य उद्देश्य हमारे वंचित, जरूरतमंद तथा समाज के हाशिये पर रहने वाले लोगों के कल्याण हेतु कार्य करना है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. और कहा कि भारत में लोकतंत्र लगातार मजबूत होता रहा है. आज पूरे देश में तिरंगा लहरा रहा है. देश अमृत महोत्सव मना रहा है. देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज जब हमारे पर्यावरण के सम्मुख नई-नई चुनौतियां आ रही हैं तब हमें भारत की सुंदरता से जुड़ी हर चीज का दृढ़तापूर्वक संरक्षण करना चाहिए। जल, मिट्टी और जैविक विविधता का संरक्षण हमारी भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत में आज संवेदनशीलता व करुणा के जीवन-मूल्यों को प्रमुखता दी जा रही है। इन जीवन-मूल्यों का मुख्य उद्देश्य हमारे वंचित, जरूरतमंद तथा समाज के हाशिये पर रहने वाले लोगों के कल्याण हेतु कार्य करना है.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार