सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विवेकानंद शिक्षा संस्थान को दी 2 लाख रुपये और 5 कंप्यूटर की सौगात

युवाओं के लिए गांव के मैदान में बैडमिंटन, फुटबॉल व क्रिकेट ग्राउंड बनाने का आश्वासन दिया। ग्राम लोनहा की महिलाओं के 2 स्वयं सहायता समूहों को 20 सिलाई मशीन देने तथा ट्रेनिंग दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को आगामी दिनों में चिड़ियाघर भ्रमण कराने का भी वादा किया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Feb 2 2023 12:12PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ 

 
सरोजनीनगर के हर बच्चे व युवा की प्रतिभा और सामर्थ्य को पहचाना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सदैव प्रयासरत रहते हुए। आए दिन वो बच्चों और युवाओं के समग्र विकास व उत्थान के लिए नई-नई सौगातों का ऐलान करते रहते है। 
 
बुधवार को ग्राम लोनहा स्थित विवेकानंद शिक्षा संस्थान के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ-साथ ग्राम के युवाओं व महिलाओं को कई सौगातें दी। विद्यालय के 5 मेधावियों तन्नू प्रजापति, जितेश पाल, शगुन यादव, मानसी यादव व पायल गौतम को 5-5 हजार की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। डॉ. सिंह ने बच्चों के डिजिटल विकास के लिए 5 कंप्यूटर, परिसर में नवीन कक्ष और 2 लाख रुपये विधायक निधि से प्रदान किया। युवाओं के लिए गांव के मैदान में बैडमिंटन, फुटबॉल व क्रिकेट ग्राउंड बनाने का आश्वासन दिया। ग्राम लोनहा की महिलाओं के 2 स्वयं सहायता समूहों को 20 सिलाई मशीन देने तथा ट्रेनिंग दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को आगामी दिनों में चिड़ियाघर भ्रमण कराने का भी वादा किया।
 
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कंप्यूटर साक्षरता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम ऑनलाइन होगा ऐसे में हर बच्चे को डिजिटल साक्षर और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। हर बच्चें में अनोखी प्रतिभा होती है। जरूरत है तो बस उसे निखारने की। हर बच्चे में अनोखी प्रतिभा है, उनके नवीन विचार, नए अविष्कार विश्व को बदलने की क्षमता रखते हैं। उन्हें प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है। बच्चों को हमें क्रिएटिव भी बनाना है।
 
सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि बेटियों की डिजिटल शिक्षा के लिए स्कूलों-कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है। अब तक 5 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हो चुकी है, अन्य में जल्द डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी। सरोजनीनगर के तीन स्कूलों पहाड़पुर, आमौसी, लतीफनगर के स्कूलों को गोद लेकर उसका कायाकल्प कराया जा रहा है। पहाड़पुर में रोबोटिक्स लैब, साइंस एंड टेक्नोलाजी की लैब व प्लेनेटोरियम स्थापित कराई गई है। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाना मेरा प्रथम ध्येय है। आने वाले समय में क्षेत्र के और भी स्कूलों को गोद लेकर उनका कायाकल्प कराया जाएगा।
 
कार्यक्रम में डॉ. विश्व राम प्रजापति, पंकज प्रजापति, अशोक प्रजापति, शंकरी सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, पूर्व सांसद रीना चौधरी समेत शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार