सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई 5 दिवसीय पहुंचेंगे देवघर

केंद्रीय नेतृत्व की घोषणा के बाद भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी, राज्य सभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई पहली बार अपने 5 दिवसीय झारखंड प्रवास पर आ रहे हैं।

Akshat Shrotry
  • Sep 20 2022 5:52PM

केंद्रीय नेतृत्व की घोषणा के बाद भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी, राज्य सभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई पहली बार अपने 5 दिवसीय झारखंड प्रवास पर आ रहे हैं।

वाजपाई 20 सितंबर को सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से चलकर देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बाबा मंदिर में पूजा के बाद सांगठनिक बैठक प्रारंभ होगी। देवघर परिषदन में वाजपाई जिला पदाधिकारियों के साथ शाम में बैठक करेंगे।

21 सितंबर को प्रदेश प्रभारी का कार्यक्रम वासुकीनाथ मंदिर में दर्शन एवम पूजन से प्रारंभ होगा। वासुकीनाथ में मंडल कार्यसमिति बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होते हुए वे शाम 5 धनबाद जिला परिसदन पहुंचेंगे। यहां पार्टी के पदाधिकारियों एवम जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। रात्रि विश्राम धनबाद परिसदन में निर्धारित है।

22 सितंबर को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान में शामिल होने के बाद  11 बजे पूर्वाह्न धनबाद महानगर एवम ग्रामीण जिला की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। 22 सितंबर को ही अपराह्न 3 बजे बोकारो पहुंचकर पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवम मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार