सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आजमगढ़ जिले में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, लेखपाल व उसकी पत्नी की हत्या

आजमगढ़ जिले में डबल मर्डर से मचा हड़कंप,लेखपाल व उसकी पत्नी की हत्या

Ghanshyam Prajapati
  • Nov 29 2021 4:46PM

आजमगढ़ जिले में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। एक गांव में लेखपाल और उसकी पत्नी की रविवार रात हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन कई थानों की पुलिस के साथ ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव निवासी राम नगीना(55) पुत्र स्व. लालता चकबंदी विभाग में बतौर लेखपाल तैनात था। रविवार की रात वह घर पर सो रहा था। उसकी पत्नी नगीना देवी(52) भी साथ में सो रही थी।देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और दंपती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। सुबह परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। दोहरे हत्याकांड से गांव में हलचल की स्थिति मची हुई है। मौके पर पहुंचे आलाधिकारी और पुलिस जांच की कवायद में टीम जुटी हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार