सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कोरोना पॉजिटिव महिला से आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-128 स्थित एक अस्पताल में भर्ती युवती ने एक डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टर ने उसे कोरोना होने पर क्या करें, क्या न करें बताने के बहाने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Anchal Yadav
  • Jul 28 2020 3:17PM
उत्तर प्रदेश के नोएडा में छेड़खानी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती युवती ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। डॉक्टर भी युवती के साथ ही आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि युवती ने तबीयत खराब होने के बाद कोराना संक्रमण की जांच कराई थी। 20 जुलाई को वह ग्रेटर नोएडा स्थित एक हॉस्पिटल गई, वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वॉर्ड में एडमिट कराया गया। सोमवार सुबह उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उसी दौरान वॉर्ड में एडमिट हॉस्पिटल के डॉक्टर अमृता गोयल युवती को संक्रमण से बचाव के तरीके के बारे में बताने लगे।युवती का आरोप है कि उसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद युवती ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। हॉस्पिटल के प्रवक्ता का कहना है कि जिस डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है, वह हॉस्पिटल में पार्ट टाइम डॉक्टर हैं। वह क्रिटिकल केयर के पद पर तैनात है। वह खुद कोविड पेशंट है।एसओ योगेश मलिक ने बताया कि युवती की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. मनोज कश्यप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन मामलों को मिलाकर जिले में अब तक 4,792 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4,060 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं जबकि 692 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कोविड-19 की वजह से अब तक गौतमबुद्ध नगर जिले में 40 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार