सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मोतिहारी डी एम ने किया जिले में आए बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण l

मोतिहारी :पूर्वी चंपारण तथा पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से जिले में आए प्रलयंकारी बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण l

रत्नेश कुमार
  • Jul 8 2021 8:23PM
*दिनांक 8 जुलाई 2021* रत्नेश कुमार की रिपोर्ट, मोतिहारी मोतिहारी : पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलाधिकारी ने जिले में आए बाढ़ का किया एरियल सर्वे मुख्यमंत्री बिहार के निर्देश से आज सचिव परिवहन विभाग, बिहार - सह - विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने निदेशक कृषि विभाग, बिहार श्री आदेश तितरमारे, जिलाधिकारी पश्चिमी चम्पारण, श्री कुन्दन कुमार एवं अधीक्षण अभियंता सिकराहना बाढ़ प्रमंडल, मोतिहारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतिहारी, बंजरिया, सुगौली, मधुबन, पताही, चिरैया, रामगढवा, छौडादानो, तेतरिया प्रखण्डो का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान मुख्य रूप से सिकराहना, लालबकैया, नदी में बाढ़ की स्थिति क्षतिग्रस्त सड़कों NH 28A और B की स्थिति एवं फसल क्षति (धान की बीचड़ा) का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित कुल पंचायतों की संख्या 61 है जिसमें 144 गाँव सम्मलित है तथा कुल 612899 जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 6536 व्यक्तियों को निष्क्रमित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 13606 पोलीथीन शीट वितरित किया गया है। बाढ़ प्रभावित प्रखण्ड बंजरिया में चार सुगौली में दो, मोतिहारी में दो, तेतरिया में दो, मधुबन में एक, फेनहारा में एक कुल 12 मोटर वोट चलाया। जा रहा है तथा 67 नाव चलाया जा रहा है जिसमें 6 सरकारी एवं 61 निजी नावे है। एन.डी.आर.एफ की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित प्रखण्ड बंजरिया, सुगौली, मोतिहारी, मधुबन, फेनहरा, तेतरिया में भ्रमनशील है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतिहारी, पकड़ीदयाल, संग्रामपुर में एनडीआरएफ के कैम्प संचालित है। बाढ़ क्षेत्रों में अभी तक 39 सामुदायिक रसोई संचालित है जिसमें भोजन करने वालो की संख्या 21434 है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 229 सड़को में से 30 सड़को की मरम्मत अभी तक कराया गया हैं। शेष सड़को पर पानी के जमा होने के कारण पानी हटने के उपरान्त मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने ने बताया कि 6880 हे0 में बीज का नुकसान हुआ है जिसके लिए 17200 क्वीं० बीज का विभाग से अधियाचना किया गया है जिसमें 1064.85 क्वीं० प्राप्त हुआ है। बीज का वितरण हेतु कल से आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार