सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने यूरिया की उपलब्धता तथा पारदर्शी वितरण हेतु की आवश्यक बैठक।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने यूरिया की उपलब्धता तथा पारदर्शी वितरण हेतु की आवश्यक बैठक।

अभिमन्यु सिंह
  • Aug 13 2021 9:01PM
सीतापुर दिनांक 13 अगस्त 2021 जनपद में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित कराया जाये।  उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति/डी0बी0टी0 वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान दिये। जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य से कम आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।  जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि यूरिया, डी0ए0पी0 आदि का वितरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाये। सभी वितरक दुकान में उपलब्ध यूरिया, डी0ए0पी0 आदि का विवरण स्टाक बोर्ड पर अवश्य दर्ज करें। विक्रय के समय भी किसान के नाम, पते, मोबाइल नम्बर, फसल आदि का विवरण रजिस्टर में अवश्य दर्ज किया जाये। आधार आधारित वितरण सुनिश्चित कराया जाये। जिलाधिकारी ने पी0ओ0एस0 मशीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यूरिया का पूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया जाये। इसके साथ ही निर्धारित राशि पर ही विक्रय किया जाये। उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि कोई भी जमाखोरी न हो तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।  जिलाधिकारी ने सभी आपूर्ति कर्ता कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि निर्धारित मात्रा में प्रिपोजशिंग सुनिश्चित की जाये तथा पर्याप्त स्टाक जनपद में उपलब्ध रहे यह भी सुनिश्चित किया जाये। यूरिया की निर्धारित लक्ष्य से कम उपलब्धता कराने पर इफको, जी0एस0एफ0सी0, एम0एफ0एल0, नर्मदा बायोटेक को सुधार के निर्देश दिये। इसी प्रकार डी0ए0पी0 में जी0एस0एफ0सी0 एवं कृभको द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में कोई आपूर्ति न करने पर तथा एन0एफ0एल0 व आई0पी0एल0 द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अत्यन्त कम आपूर्ति करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार के निर्देश दिये।  बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी एस0पी0 सिंह, उप निदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं उर्वरक आपूर्ति कर्ता कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार