सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

चीन सीमा विवाद पर चर्चा आज, क्या ख़त्म होगा विवाद?

चीन के साथ सीमा पर जो विवाद चल रहा है उस पर आज बातचीत होगी। क्या आज ख़त्म होगा तनाव?

Anchal Yadav
  • Jun 6 2020 9:34AM
भारत और चीन के बीच सीमा पर सैन्य तनातनी को ख़त्म करने के लिए आज  दोनों देशों के बीच लेफ़्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत हो रही है।

दोनों देशों के बीच ये ताज़ा सीमा विवाद पिछले एक महीने से चल रहा है। ये विवाद मुख्य तौर पर लद्दाख के पैंगॉन्ग झील (कॉनक्लेव झील) और पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी के संवेदनशील इलाक़ों को लेकर है।

दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की ये बातचीत भारत की पहल पर हो रही है। इसीलिए बैठक का पहला दौर, भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चुशूल-मोल्दो पर स्थित भारतीय बॉर्डर प्वाइंट मीटिंग हट में हो रहा है।

इस बैठक में भारत की ओर से, लेह स्थित भारतीय सेना की 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह शामिल हुए हैं।इसी हफ़्ते, भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडिंग अफ़सर लेफ्टिनेंट जनरल वाई.के. जोशी ने लेह का दौरा किया था।

जनरल जोशी के लेह दौरे का मक़सद, ज़मीनी स्तर पर लगातार परिवर्तित हो रहे हालात की विस्तार से ख़ुद सीधी समीक्षा करना था। आज देखना ये होगा क्या ये विवाद खत्म हो पाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार