सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

​ श्रद्धा और विश्वास की अनूठी मिसाल... 1500 फीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बनाई मंदिर की सीढ़ियां

बिहार के जहानाबाद में मदिर पहुंचने के लिए 1500 फीट ऊंचे पहाड़ को छेनी-हथौड़ी से काटकर एक शख्स ने 400 सीढ़ियां बनाई है।

Aarti Dixit
  • Dec 1 2022 4:25PM

बिहार के जहानाबाद में मदिर पहुंचने के लिए 1500 फीट ऊंचे पहाड़ को छेनी-हथौड़ी से काटकर एक शख्स ने 400 सीढ़ियां बनाई है। दरअसल, कि पहाड़ पर भगवान योगेश्वर नाथ का मंदिर है। जहां तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण गांव के लोगों ने खुद ही सीढियां बना दी है।

1500 फीट पहाड़ को काटकर बनाई सीढ़ियां

आपको बता दें कि भगवान योगेश्वर नाथ मंदिर तक जाने के लिए गनौरी पासवान और उनके परिवार ने गांव वालों की मदद से 8 साल में इस काम को पूरा किया है। जिसके बाद से गांव के लोगों को मंदिर तक पहुंचने में कम समय लगता है।

दरअसल, गनौरी गांव की गायन मंडली के साथ जारु बनवरिया गांव के पास पहाड़ पर बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर में भजन कीर्तन के लिए जाते थे। जिस कारण कई परेशानियों का सामना करना पडता था।

कठिन परिश्रम से वहां तक लोग पहुंच पाते थे। जिसके चलते उन्होंने मन में संकल्प लिया कि बाबा योगेश्वर नाथ धाम तक की यात्रा को वह हर हाल में सुगम बनाएंगे। यहीं से पत्थरों को काटकर सीढ़ी बनाने के काम की शुरुआत कर दी।

भगवान बुद्ध प्रतिमा की खोज

आपको बता दें कि गनौरी पासवान पहाड़ की तलहटियों में जाकर पुरानी मूर्तियों की भी खोज करते हैं। जिसके बाद वह उन मूर्तियों को योगेश्वर नाथ मंदिर के रास्ते पर स्थापित करते हैं। इतना ही नहीं काले पत्थर की भगवान बुद्ध की छह फीट की विशाल प्रतिमा भी खोज निकाली थी। जिसका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार