सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली बीजेपी उम्मीदवारों ने निगम उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया

बीजेपी के उम्मीदवारों ने निगम के उपचुनावों के लिए किया नामांकन

Namit Tyagi ,twiter: @NamitTyagi1
  • Feb 8 2021 10:55PM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी पांचों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के अन्य नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नेतृत्व में शालीमार बाग से सुरभि जाजू ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय कंझवाला में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और केशवपुरम के जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया भी मौजूद थे। सुरभि जाजू के साथ निगम पार्षद अंजू जैन, तिलक राज कटारिया, सुजित कुमार के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि शालीमार बाग शुरु से ही भाजपा का अपना घर रहा है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने वाली है। चुनाव के दिन अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनसे बातचित करेंगे ताकि लोग अपने मतों का सही उपयोग करें।

भाजपा सांसद हंसराज हंस और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में रोहिणी सी से उम्मीदवार राकेश गोयल ने भी अपना नामांकन एसडीएम ऑफिस अलीपुर में दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी उपस्थित थे।

भाजपा विधायक अजय महावर के नेतृत्व में चौहान बांगर से उम्मीदवार मो. नजिर अंसारी ने एसडीएम ऑफिस सीलमपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष मोहन गोयल पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।

भाजपा विधायक अभय वर्मा और ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कल्याणपुरी से सियाराम कनौजिया और त्रिलोकपुरी ईस्ट से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश गुंगरवाल ने एसडीएम ऑफिस शास्त्री नगर, गीता कॉलोनी में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा और मयूर विहार से जिला अध्यक्ष विनोद बछेती भी मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार