सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में किया बड़ा खुलासा... यह थी तबरेज का असली साजिश...

इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे मगर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Akshat Shrotry
  • May 12 2022 8:11AM

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक के बाद बड़े खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिंसा के मुख्य आरोपी तबरेज पर बड़ा खुलासा करते हुए एक बड़ी साजिश से पर्दा हटाया है। इस्लामिक कट्टरपंथी सोच का एक बड़ा पर्दाफास हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर भी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे।

 इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे मगर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक तीन नाबालिग समेत 37 लोग पकड़े जा चुके हैं।  

 अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंसार के साथ जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी तबरेज आलम की राजनीतिक महत्वकक्षाएं थीं। वह कांग्रेस पार्टी का नेता था और कांग्रेस के बैनर पर दिल्ली नगर निगम के चुनाव लड़ना चाहता था। वह अंसार के साथ जहांगीरपुरी के लिए लोगों को भड़काता रहता था।

 वह जहांगीरपुरी में अंसार के साथ ही रहता था। अंसार इलाके के लोगों को धमकाकर उनसे उगाही करता था। वह लोगों को उनके अवैध निर्माण व अवैध गतिविधियों को बंद कराने के नाम पर धमकाता था। अंसार व तबरेज आलम दोनों ही स्थानीय नेता थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसार व तबरेज ने इलाके के करीब दस लोगों के साथ जहांगीरपुरी हिंसा की साजिश रची थी।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार