राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक बार फिर हिन्दुओं के त्योहार दिवाली का उल्लास खत्म करते हुए दिवाली के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्या केवल दिवाली के पटाखों से ही प्रदुषण होता है? बाकि दूसरे धर्म के त्योहारों के समय कभी किसी को प्रदुषण का ख्याल क्यों नहीं आता। क्या बकरा ईद पर बकरे को काट कर जो बकरे का खून नाली ओर सड़कों पर आ जाता है वो गलत नहीं है? किसी जानवर की जिंदगी त्योहार से ऊपर है? क्या दिल्ली में दिवाली से पहले प्रदूषण नहीं होता ? दिल्ली में प्रदूषण का कारण सिर्फ दिवाली ही है? दिल्ली में हजारों लोग ध्रूमपान करते है उसे प्रदुषण नहीं होता ? हुक्का पीने से प्रदुषण नहीं होता ? रोड पर बाइक गाइयाँ चल रही है क्या वो वातावरण को दूषित नहीं कर रहे? केजरीवाल जी किन किन चीज़ों पर प्रतिबंध लगाएंगे।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी और बताया कि इस साल भी दिवाली पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। बता दें कि इस साल 4 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा की पिछले 3 साल से दिवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। ये सब प्रदुषण और जान बचाने कि बात केवल दिवाली पर ही क्यों उठाते है। AAP पार्टी जब इलेक्शन जीत जाती है तब वो जोर शोर से पटाखे फोड़ती है तब क्यों प्रदुषण का ख्याल नहीं आता?
I still can't understand why public can burst crackers everyday except on Diwali.
Why just a selective Ban on Diwali ?? https://t.co/kWv91ysxkz
— Rishi Bagree (@rishibagree) September 15, 2021
राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया :-