सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi : कांग्रस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं का किया विरोध प्रदर्शन, कहा बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगा

लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है।

Priyanshi Nigam
  • Apr 22 2024 6:02PM
लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। सभी पार्टियों के नेता, राजनेता जगह जगह जाकर प्रचार कर रहें है। इसी दौरान कांग्रस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं का विरोध प्रदर्शन  किया। 

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम दिल्ली के मिंटो रोड  स्थित पार्टी के कार्यालय के बाहर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें  अपने ही पार्टी के नेता उदित राज और कन्हैया कुमार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगा के नारे लगाए।

बता दें दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। अगर हम कांग्रेस पार्टी की बात करें तो 3 सीटें और आम आदमी पार्टी की बात करें तो उसमें 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें है। कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से एनएसयूआई के इंचार्ज कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया है। कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से आते हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बाहरी बताकर उनका विरोध कर रहे हैं।



2014 में भाजपा के रह चुके प्रत्याशी

 उदित राज ने सबसे पहले 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। लेकिन पार्टी ने 2019 के चुनाव में उनकी जगह हंसराज हंस को प्रत्याशी बनाया था इसके बाद उन्होंने नाराज होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वे भाजपा के हंसराज हंस से हार गए थे। उदित राज यूपी के रामनगर से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में इनको भी पार्टी के कार्यकर्ता बाहरी मान रहे हैं। उदित राज का कुछ दिन पहले भी कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने पार्टी की मीटिंग में विरोध किया था।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार