सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विधानसभा 314 धनघटा में जनसभा को सम्बोधित करने आये भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर में लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठ कर नहीं आती है और न ही साइकिल चलाकर आती हैं, लक्ष्मी हाथ हिला कर हलो हॉय कह कर भी नहीं आती है। लक्ष्मी जब भी आती है, तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं।

Indresh Chauhan ( इन्द्रेश चौहान )
  • Mar 1 2022 7:36PM
संत कबीर नगर जनपद के विधानसभा 314 धनघटा के बभनौली में भाजपा प्रत्यशी गणेश चौहान के पक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को सम्बोधित किया | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में ट्रांसफर -पोस्टिंग का उद्योग चलता था, जो भाजपा सरकार में बंद हो चुका है। वर्ष 2017 में अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ थी, जो पांच सालों में बढ़ कर 21 लाख करोड़ हो गई। यही नया भारत है। यूपी की गणना पहले बीमारु प्रदेश में होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। विकास के पैमाने पर उत्तर प्रदेश काफी आगे बढ़ा है। वे मंगलवार को खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल और धनघटा के बभनौली बागीचे में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर में लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठ कर नहीं आती है और न ही साइकिल चलाकर आती हैं, लक्ष्मी हाथ हिला कर हैलो हाय कह कर भी नहीं आती है। लक्ष्मी जब भी आती है, तो कमल के फूल पर बैठकर आती है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में यहां लोगों को पक्का मकान मिला होगा। डेढ़ साल में सभी छत विहीन परिवारों का पक्का मकान होगा। प्रधानमंत्री ने गरीबों को मुफ्त में गैस सिंलिडर दिया। अब होली और दिवाली पर एक -एक गैंस सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। 1951 में श्याम प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि कि जब संसद में बहुमत होगा, तो कश्मीर से 370 को चुटकी बजा कर खत्म कर दिया जाएगा। भाजपा ने उसे करके दिखा भी दिया। इतना हीं नहीं भाजपा ने नागरिकता कानून भी बनाया। भाजपा ने 1984 में कहा था कि हम आएंगे तो अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। हमने मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया और न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बन रहा है। शायद परमात्मा भी नियति को पहचनाते हैं। कोविड काल से 80 करोड़ परिवारों को महीने में दो बार मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। मजाकिया लहजे में कहा है कि कुछ लोग बेचते जरूर होंगे, आखिर कितना खाएंगे। रूस और यूक्रेन संकट पर भारत प्रभावी भूमिका निभा रहा है। पहले का भारत नहीं रहा। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। सर्जिकला स्ट्राइक का भी जिक्र किया। लद्दाख युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कटाक्ष किया था कि चीन के दो-तीन जवान मारे गए, लेकिन भारत के बहुत सारे जवान मारे गए। ऑस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने अखबार में लिखा था कि चीन के 50 जवान मारे गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आयुष्मान कार्ड और एक घर नल, नल में जल योजना की खासियत बताई। पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में कहा कि किसान को साल में छह हजार रुपये खाते में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने लाचारगी जताते हुए कहा था कि विकास के लिए 100 पैसे भेजते है, तो सिर्फ 15 पैसे पहुंच पाता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भष्ट्राचार की व्यवस्था को खत्म कर दिया और अब लाभार्थियों के खाते में सीधे रकम पहुंचती है। उन्होंने कहा कि 100 साल में कभी कोरोना जैसी महामारी नहीं आई थी। कोरोना टीका भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया और 90 प्रतिशत लोगों को लग भी चुका है। जबकि ऐसी सुविधा अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन आदि देशों में भी नहीं है। भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन दी। अपने 28 मिनट के भाषण में बड़े सालीन तरीके से लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में समझाया। कहा कि अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं, अब ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। मोदी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन होगा। इससे उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार