सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

दरभंगा: जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने किया बांधों का निरीक्षण।

दरभंगा: जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने किया बांधों का निरीक्षण।

Input Tulsi Jha Sudarshan News Darbhanga Bihar
  • Jun 13 2021 8:05PM
दरभंगा: जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने किया बांधों का निरीक्षण। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने किया बांधों का निरीक्षण बाढ़ पूर्व सभी कटाव स्थल को मजबूत करने का दिया निर्देश दरभंगा, 13 जून 2021 :- बिहार सरकार के जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम तथा केवटी के विधायक श्री मुरारी मोहन झा के द्वारा संयुक्त रूप से पिंडारूच के समीप बांध ऊंचीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान कार्यपालक अभियंता, जल निःसरण दरभंगा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं अंचलाधिकारी, केवटी उपस्थित थे। विगत वर्ष केवटी के गोपालपुर के समीप बाढ़ के दौरान हुए कटाव स्थल व तटबंध के ऊपर से हुए जल ओवर फ्लो स्थलों का निरीक्षण किया गया, जहां बांध का ऊंचीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जा चुका है। दरभंगा-बागमती तटबंध का ऊंचीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अंचलाधिकारी केवटी को अन्य पूर्व कटाव स्थलों के कार्य का भी निरीक्षण कर लेने का निर्देश दिया गया। मंत्री श्री झा, जिलाधिकारी दरभंगा एवं नगर विधायक श्री संजय सरावगी द्वारा नगर सुरक्षा बांध में खराजपुर के समीप चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया तथा रेलवे गुमटी,चट्टी से हरपट्टी तक 03 से साढ़े तीन किलोमीटर में किये जा रहे नाला उड़ाहीकरण-सह-नाला निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कार्य स्थल पर अनेक स्थानीय लोगों से वार्ता कर मंत्री श्री संजय कुमार झा ने कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल उपस्थित थे। इसके साथ ही वहां उपस्थित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि तटबंध पर कहीं कुछ कार्य करना है, तो बाढ़ आपदा से पूर्व पूर्ण करा ली जाए, ताकि बाढ़ आपदा के समय कहीं भी तटबंध टूटे नहीं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार