सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उफनती नदियाँ...नक्सल प्रभावित क्षेत्र...हौसलों से नदियों की धार चीरते हैं ये महिला कमांडो और हिंद के ये जवान

हौसलों की रिपोर्ट पढ़िये

Yogesh Mishra
  • Jul 23 2021 9:29PM
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते, नक्सलियों को मारते अनेक जवानों के किस्से आपने कई बार सुने और देखे हैं। इस बीच भीषण बारिश में नक्सलियों को ढेर करने घने जंगलों में ड्यूटी पर तैनात महिला कमांडोज़ आपको हौसलों से भर सकती हैं। 



छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में DRG के जवान और महिला कमांडो भारी बारिश में भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं। ये जवान उफनती नदियों और नालों को पार कर जंगल में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।





दंतेवाड़ा के SP अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में चलाया जा रहा मानसून सर्चिंग अभियान साकार होता दिख रहा है, जिसका फायदा भी सुरक्षाबलों को मिल रहा है। ये महिला कमांडो अब सभी जवानों के साथ जंगलों मे गश्त करती हैं।





स्थानीय लोग मानते हैं कि दंतेवाड़ा महिला कमांडो की ये टीम किसी से कम नहीं है। ये महिला कमांडो अब तक कई नक्सलियों के स्मारक उनके गढ़ मे जाकर तोड़कर उनका नामोनिशान मिटा चुकी हैं।




हर साल बारिश के मौसम में एंटी नक्सल अभियान रोक दिया जाता था, जिसके चलते नक्सलियों को समय ज्यादा मिलता था और वो ग्रामीणों को पकड़कर इस बरसात में ट्रेनिंग देकर अपने संगठन में शामिल कर लेते थे। लेकिन नक्सलियों को बैकफुट में होते देख एसपी अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में इस बार बारिश में एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए DRG के जवानों और महिला कमांडो को विशेष सुविधा दी गई है। 





बरसात के पहले ही जवानों को उफनती नदियों में पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसकी वजह से उफनती नदी को पार करने में जवानों को कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसे में जवानों ने निडर होकर उफनती नदी को पार किया।




दंतेवाड़ा जिले के एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि एंटी नक्सल अभियान के तहत इस साल भरी बारिश में मानसून सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए जवानों को पहले से ट्रेनिंग दी गई। इससे जवानों को अनेक सफलताएं मिल रही हैं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार