सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कावड़ यात्रा से सम्बंधित समस्त प्रबंध समय से पूर्ण किये जाने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश।

कावड़ यात्रा से सम्बंधित समस्त प्रबंध समय से पूर्ण किये जाने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश।

अभिमन्यु सिंह
  • Jul 13 2021 9:53PM
*कावड़ यात्रा से सम्बंधित समस्त प्रबंध समय से किये जायें पूर्ण- जिलाधिकारी* 👉🏻 *जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, दिये निर्देश* 👉🏻 *सम्बंधित मार्गों को भी दुरुस्त कराये जाने के दिये निर्देश* 👉🏻 *स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किये जाने हेतु भी सम्बंधित अधिकारियों को किया निर्देशित* सीतापुर दिनांक 13 जुलाई 2021 जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये समस्त तैयारियां समय से पूर्ण की जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में स्थिति मंदिरों, जहाँ कावड़िया आते हैं, के सम्पर्क मार्गों को सम्बंधित नगर निकाय के अधिशाषी अधिकारी अथवा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ठीक कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी मंदिरों, उनके परिसरों एवं सम्पर्क मार्गों की स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कावड़ियों को शुद्ध खान-पान की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु भी आवश्यक प्रबंध किये जाय। इसके साथ ही कावड़ियों के मार्गों में पड़ने वाली मांस इत्यादि की दुकानें पूरी तरह से बंद रखे जाने के भी निर्देश दिये। *कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के भी दिये निर्देश* जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाय। इसके लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिये जाय। *सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश* जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक प्रबन्ध समय से पूर्ण किये जाय। पेट्रोलिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी आपसी समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित कराये। किसी भी दशा में हाईटेंशन लाइन के नीचे से मार्ग न बनाये जाय। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित आवश्यक निर्देश सर्व सम्बंधित को दिये। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव दीक्षित एवं एन. पी. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार