सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सीतापुर के लालबाग चौराहे का श्री अटल चौक के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया अनावरण।

आज दिनांक 14 मार्च 2024 को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरूवार को लालबाग चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण करते हुये उन्हें नमन किया।

शिवम् भारद्वाज
  • Mar 14 2024 9:42PM
आज दिनांक 14 मार्च 2024 को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरूवार को लालबाग चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण करते हुये उन्हें नमन किया। इसके पश्चात लालबाग शहीद स्तम्भ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का स्मरण करते हुये कहा कि उनका पूरा जीवन शुचिता के साथ बीता। उनका उत्तर प्रदेश से गहरा संबंध था। उन्होंने मूर्ति की स्थापना कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कोई भी राजनैतिक चर्चा पूज्य अटल जी के बिना पूरी नही हो सकती। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचनें के बावजूद उन्होंने कभी भी शुचिता और सादगी को नहीं छोड़ा। अपनी मेहनत, कार्यकुशलता, लगन और वाक्शैली के बदौलत पूरी दुनिया में भारत माता का झण्डा बुलन्द करने का कार्य किया। विपक्ष में होने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु पूज्य अटल जी को सुना गया, जो सांसद के रूप में उनके सम्मान और मजबूत वाकशैली का प्रमाण है। उन्होंने अटल जी द्वारा देश के विकास में किये गये योगदान के विषय में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश सर्वाधित एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश बन गया है। सभी जनपदों को 04 लेन से जोड़ा गया है। विद्युत की सुचारू आपूर्ति के साथ समय से ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना से पेयजल आपूर्ति की दशा में अत्यधिक सुधार हुआ है। गांव हो या शहर सभी जगह घरों में नल से जल भेजनें का कार्य किया जा रहा है। शिक्षण व्यवस्था के सुधार के फलस्वरूप छात्रों का नामांकन बढ़ रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर, इंटरनेट आदि सुविधाओं से युक्त पंचायत सचिवालय स्थापित किये गये हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ बड़ी संख्या में मेडिकल कालेज भी स्थापित किये गये हैं। इसके साथ पैरामेडिकल और नर्सिंग संस्थान भी स्थापित किये जा रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार होने से औद्योगिक विकास तीव्र गति से हुआ है। कानून तोड़ने या गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों को गैस कनेक्शन व निःशुल्क राशन देने का कार्य भी सरकार द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक फल है। पूज्य अटल जी की यह प्रतिमा आने वाले बहुत समय तक लोगों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में लोकसभा में उनसे बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि आज गांव की जो चौड़ी चौड़ी सड़के हैं इसकी संकल्पना में अटल जी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने अटल जी कविताओं की कुछ पंक्तियों के माध्यम से उनके संदेशों को सभी के साथ साझा भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, विधायक सिधौली मनीष रावत, निवर्तमान विधायक लहरपुर सुनील वर्मा, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक मिश्रिख राम कृष्ण भार्गव, एम0एल0सी0 पवन सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। विधायक मलिहाबाद जय देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, नगर पालिका अध्यक्ष सीतापुर नेहा अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष खैराबाद बेबी अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार