सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 59 लाख 85 हजार 274 संक्रमित मिल चुके हैं।

कोविड - 19 दुनियां में कहर जारी WHO की तरह से लेटेस्ट अपडेट

Ankit Trivedi
  • Jul 25 2020 11:57PM

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 59 लाख 85 हजार 274 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 97 लाख 73 हजार 536 ठीक हो चुके हैं।

जबकि 6 लाख 43 हजार 581 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े के मुताबिक हैं। फ्लोरिडा में 24 घंटे में संक्रमण के 12,115 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, 124 लोगों की मौत हुई है। महामारी के बाद 10वीं बार एक दिन 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

फ्लोरिडा में अब तक संक्रमण के 4 लाख 9 हजार 585 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 5,777 लोगों की मौ हो चुकी है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने शनिवार को कहा कि दो हफ्तों तक चले इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 21 जुलाई को उनकी तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली थी।

इससे पहले 14 जुलाई को हुए टेस्ट में भी वे पॉजिटिव मिले थे। बोल्सोनारो ने सात जुलाई को कोरोना के हल्के लक्षण पाए जाने की घोषणा की थी

ऑस्ट्रेलिया में 300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां के विक्टोरिया राज्य के अस्पताल में काम करते थे। विक्टोरिया के प्रिमियर डेनियल एंड्रूज ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 4 हजार मरीज हैं। इनमें से 313 स्वास्थ्यकर्मी हैं।

दक्षिण कोरिया में मार्च के बाद पहली बार सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरिया सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को यहां 86 नए मामले सामने आए।

इनमें से 27 में डोमेस्टिक इंफेक्शन था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि विदेश से पहुंचने वाले लोगों के पॉजिटिव मिलने पर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। दूसरे देशों से लौटने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।

पाकिस्तान में एक 103 साल के संक्रमित बुजुर्ग ने महामारी को हराया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग का नाम अजीज अब्दुल अलीम है। वे देश के उत्तरी जिले चित्राला के रहने वाले हैं। अजीज को बीते महीने के आखिर में पॉजिटिव पाया गया था। ठीक होने के बाद इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

देश में अब तक 2 लाख 70 हजार 400 संक्रमित मिले हैं और 5763 मौतें हुई हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार