सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कोविड 19 से देश में अब हर 10 लाख की आबादी पर 11,485 लोगों की जांच,

कोरोना का कहर जारी

Ankit Trivedi
  • Jul 25 2020 9:10PM

दिल्ली - 

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख 62 हजार 262 हो गई है। इसमें 8 लाख 68 हजार 744 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 13 हजार 659 लोगों की मौत हो चुकी है।

अभी 4 लाख 60 हजार 604 मरीजों का इलाज चल रहा है।

24 घंटे में पहली बार 4 लाख 20 हजार 898 टेस्ट हुए हैं। अब हर दस लाख की आबादी में 11,485 लोगों की जांच हो रही है। अब तक 1 करोड़ 58 लाख 49 हजार 68 टेस्ट हो चुके हैं।

वही एक बुरी खबर ये भी है कि तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को दो लाख के पार हो गया। यहां अब तक 2 लाख 6 हजार 737 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 6,988 नए केस मिले।

राज्य में 1 लाख 51 हजार 55 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3,409 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 52 हजार 273 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पंजाब में शनिवार को कोरोना के 468 नए मामले सामने आए। अब तक 12,684 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें 4,096 एक्टिव केस हैं। 8,297 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 291 लोगों की मौत हो चुकी है।

बंगाल में शनिवार से दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया। रविवार को भी यह लागू रहेगा। सोमवार को इसमें छूट मिल जाएगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में पॉजिटिविटी अनुपात 5% तक आ गया है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 48 हजार 916 केस मिले और 757 लोगों की जान चली गई। इसके साथ देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख 36 हजार 861 हो गई है। इनमें 4 लाख 56 हजार 71 एक्टिव मामले हैं। वहीं, 8 लाख 49 हजार 431 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, अब तक 31 हजार 358 लोगों की जान जा चुकी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार