सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कपल गोल्स देने वाली जोड़ी ने किए अपने रस्ते अलग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

टॉलीवूड की मशहूर और बेहद पसंद करे जानी वाली जोड़ी ने अपने रस्ते अब अलग कर लिए है। बता दें साउथ मूवी के पॉपुलर अभिनेता और अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य ने बीते दिन यानी शनिवार को अपने अपने तलाक के बारे में सभी को बता दिया है।

Abhinya
  • Oct 3 2021 1:55PM

टॉलीवूड की मशहूर और बेहद पसंद करे जानी वाली जोड़ी ने अपने रस्ते अब अलग कर लिए है।  बता दें साउथ मूवी के पॉपुलर अभिनेता और अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य ने बीते दिन यानी शनिवार को अपने अपने तलाक के बारे में सभी को बता दिया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने कुछ समय पहले से ही अलग अलग रह रहे थे।
सूत्रों ने जानकारी दी थी कि नागा चैतन्य हैदराबाद में एक महीने से होटल में रह रहे है। आपको बता दें 2 अक्टूबर को दोनों अभिनेता-अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर अपने दोनों के तलाक की जानकारी दी थी।

सामंथा ने तलाक का ऐलान करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि काफी सोच विचार के बाद मैंने और चैतन्य ने बतौर पति पत्नी अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली है कि हमारी एक दशक पुरानी दोस्ती है जो कि हमारे रिश्ते की नींव थी। हमें यकीन है कि ये दोस्ती हम दोनों के बीच हमेशा से ही एक अलग जुड़ाव बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अपील करते हैं कि वे इस मुश्किल समय में हमारा साथ दें, और हमें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कुछ समय के लिए अकेले छोड़ दें। आप सभी के साथ के लिए शुक्रिया। '



आपको बी ता दें सामंथा और नागा चैतन्य के बीच अनबन की खबरें पिछले कुछ दिनों से आ रही थीं।  दरअसल, सामंथा का पूरा नाम Samantha Ruth Prabhu है। शादी के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति नागा चैतन्य का सरनेम जोड़ा था। शादी के बाद ट्व‍िटर पर उन्होंने अपना नाम Samantha Akkineni रख लिया था। लेक‍िन नागा चैतन्य संग अनबन के बाद सामंथा ने यह सरनेम वापस बदल दिया।

 


बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 के अक्टूबर में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों कई फिल्मों और विज्ञापनों में एक साथ काम कर चुके हैं। अब चार साल बाद साउथ की यह पॉपुलर जोड़ी अलग हो गई है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार