सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ नगर निगम के सफाई महकमे में सामने आया बड़ा घोटाला...

कर्मियों को नगर निगम की तरफ से जितना भुगतान किया जाता था उसका कुछ भाग ठेकेदार हजम कर रहे थे अफसर से लेकर नगर निगम सदन तक में इस मुद्दे पर कभी आवाज उठाई नहीं गई।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 30 2021 2:51PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
 लखनऊ नगर निगम में आए दिन एक के बाद एक भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। अब लखनऊ में ठेकेदारों ने सफाई कर्मियों का 7.65 करोड़ मानदेय चुरा लिया है। जिस पर नगर आयुक्त ने रिकवरी का आदेश दिया है।

ये हजम कर रहे थे रकम-
 
बता दें नगर निगम में सफाई महकमे में एक और भ्रष्टाचार सामने आया है। शहर में सफाई का ठेका लेने वाली कार्यदायी संस्था सफाई कर्मचारियों के मानदेय में भी चोरी कर रही थीं। कम मानदेय पाने वाले इस कर्मियों को नगर निगम की तरफ से जितना भुगतान किया जाता था, उसका कुछ भाग ठेकेदार हजम कर रहे थे। 

ऐसे पकड़ में आई गड़बड़ी-
 
सफाई व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने के दौरान नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को इस गड़बड़ी का पता चला था। जिसके बाद इस संबंध में नगर निगम ने 28 कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने 28 कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करते हुए उनसे यह रकम रिकवरी करने का आदेश दिया है। 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार