सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 484 नए केस सामने आए हैं।

कोविड 19 का कहर जारी

Ankit Trivedi
  • Jul 28 2020 2:48PM

दिल्ली - 

देश में कोविड - 19 के एक्टिव केस 4 लाख 95 हजार से ज्यादा, अब तक 33 हजार 448 लाेगों की मौत , सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7,924 केस जबकि तमिलनाडु में 6,993 मामले सामने आए

देश में अभी 4 लाख 95 हजार 443 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख 53 हजार 189 पहुंच गई है।

24 घंटे में 34 हजार 444 संक्रमित ठीक हुए। संक्रमण से 33 हजार 448 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(आरआईएमएस) में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आने की अपील की।

नोएडा में संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती डॉक्टर पर उसकी ही वार्ड की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 20 साल की महिला ने सोमवार को पुलिस से डॉक्टर की शिकायत की।

एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। शिवराज संक्रमित हैं और शनिवार से चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं।

वे अस्पताल से ही अपना काम कर रहे हैं। भोपाल में सख्त लॉकडाउन की वजह से अब सरकारी बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जा रही हैं।

तो वही मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 789 नए केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

हालांकि, उनके अब तक किए गए बाकी सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 2192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1536 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को छह लोगों की मौत भी हुई है। इनमें दो पटना में जबकि रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक 266 लोगों की मौत हई है।

महामारी शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 4,70,560 सैंपल की जांच की जिसमें अब तक 41,111 पॉजिटिव मिल चुके हैं

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार