सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

झारखण्ड में कोरोना का खौफ़: हजारीबाग में 24 घंटे में 11 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या पहुंची 206

रांची, गढ़वा के बाद अब हजारीबाग भी रेड जोन में शामिल हो सकता है। वहीं, सूबे में अब तक सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में हैं, जहां कुल 102 मरीज कोरोना पॉजिटिव के पाए गए हैं।

Arvind Pratap
  • May 15 2020 6:35PM
हजारीबाग जिले में शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने की है। 24 घंटे में 11 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। वहीं, झारखंड में इसकी कुल संख्या 206 हो गई है। 

इसके साथ ही रांची, गढ़वा के बाद अब हजारीबाग भी रेड जोन में शामिल हो सकता है। वहीं, सूबे में अब तक सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में हैं, जहां कुल 102 मरीज कोरोना पॉजिटिव के पाए गए हैं।

उधर, चतरा के एक क्वारंटाइन सेंटर में मुंबई से आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंधनिया निवासी योगेंद्र दांगी के रूप में की गई है। वह 12 मई को मुंबई से आया था और मंधनिया राजकीय मध्य विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। हालांकि, इटखोरी चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि मृतक का सैंपल लिया गया है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है कि उसकी मौत का कारण क्या था। वहीं, मृतक के परिजन ने बताया है कि मृतक हृदय रोग से पहले से पीड़ित था। परिजनों ने हार्ट अट्रैक से मौत की आशंका जताई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार