सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कोरोना ब्लास्ट: : 91 नए मरीज मिले, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1120 पहुंची

झारखण्ड में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, हर दिन कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. झारखंड में कोरोना के 91 नए मरीज मिले हैं।

झारखण्ड ब्यूरो
  • Jun 8 2020 1:07PM

रांची: झारखण्ड में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, हर दिन कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. झारखंड में कोरोना के 91 नए मरीज मिले हैं। सर्वाधिक 25 मरीज धनबाद में मिले।  इसकी पुष्टि उपायुक्त अमित कुमार ने की है। इसके अलावा सिमडेगा में 13, लोहरदगा में 11, जामताड़ा में आठ, पूर्वी सिंहभूम में 7, रामगढ़ में छह, गुमला में चार, लातेहार, गढ़वा और हजारीबाग में तीन-तीन, बोकारो, रांची व कोडरमा में दो-दो, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम व  खूंटी में एक-एक संक्रमित मिले  हैं। 

 

जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई वे पूर्वी सिंहभूम के हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1120 पर पहुंच गई। वहीं पेटरवार के पिछरी की निवासी एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। अभी महिला रांची रिम्स स्थित कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड में है।  साथ ही बोकारो का 36 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। बोकारो सीएस डॉ अशोक पाठक ने कहा कि वह मुंबई से सीवनडीह स्थित मखदुमपुर लौटा था। बोकारो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर से 13 व्यक्तियों का स्वाब लिया है।  राज्य में अब तक 473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे पहले शनिवार को राज्य में 92 मरीज मिले थे। जिसमें  सिमडेगा में 34, रामगढ में 21, गुमला में 10, पूर्वी सिंहभूम में 8, पश्चिमी सिंहभूम में 5, रांची,  लातेहार और हजारीबाग में 3-3, पलामू में 2 और सरायकेला, खूंटी और लोहरदगा में 1-1 मरीज मिले हैं।  राज्य में अब तक 473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 63 मरीज  घर लौट गए। इनमें धनबाद के 41, सिमडेगा के 5, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम के 4-4 मरीज शामिल हैं।

आंकड़ा 1120 पर पहुंचा,

जानिए किस जिले से कितने मरीज़ 

जिला   कुल मरीज  
रांची    146
गढ़वा    81
गुमला    41
बोकारो    27
पलामू    29
लोहरदगा    18
रामगढ़    83
हजारीबाग    119
चतरा    01
धनबाद    96
गिरिडीह    21
सिमडेगा    111
जिला   कुल मरीज  
कोडरमा    62
देवघर    05 
जामताड़ा    10
लातेहार    26 
गोड्डा    01
पाकुड़    05 
दुमका    04 
पू.सिंहभूम    177
प.सिंहभूम    22
सरायकेला    22
खूंटी    10
साहिबगंज    03 

झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने सरकार और लोगों की चिंता बढा दी है.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार