छत्तीसगढ़ में बलरामपुर से दुष्कर्म की एक के बाद एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। बलरामपुर जिले में 5 साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक नाबालिग ने घटना को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा 3 दिन बाद हुआ।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
दूसरे दिन बच्ची की तबीयत खराब हो गई। वहीं लोक लाज के डर से परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी।
तीन दिन बाद वाड्रफनगर पुलिस चौकी में परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत की। इधर बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर फैलते ही रहवासियों में आक्रोश है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।
वहीं दूसरी घटना भी बलरामपुर जिले की है।
बलरामपुर से ही 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी से रेप का मामला भी सामने आया है। जहाँ अगवा करके युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना को दो आरोपियों ने अलग अलग जगह पर अंजाम दिया है। ये बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी के अनुसार रघुनाथ नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आपको बतादें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रेप का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।