सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तराखंड में कांग्रेस का सचिवालय घेराव

रकार रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रही है, जिसे लेकर कांग्रेस मुखर है.

Krishna Kumar
  • Oct 13 2020 9:30PM
वन दरोगा भर्ती में हुए अनियमितता को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस की एनएसयूआई ने आज रैली निकालकर सचिवालय कूच किया. रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की। प्रदेश के युवाओं के साथ लगातार धोखा किया जा रहा है. भर्तियां केवल घोषणाओं के लिए निकाली जाती हैं, लेकिन धरातल पर आते आते रोजगार किसी को भी नहीं मिल पाता है. सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रही है, जिसे लेकर कांग्रेस मुखर है. आज एक बड़ी बाइक रैली से सचिवालय कूच किया जा रहा है.                                                                                       उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला  बोला  है। प्रीतम सिंह का कहना है कि  जो बीजेपी सरकार  ने प्रदेश के युवाओ से वादे  किये थे वो सरासर जुमला साबित हुआ है। आज प्रदेश के युवाओ की हालत दयनीय है जिससे  युवा सड़को पर है  बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है लेकिन सरकार  कोई सुध नहीं ले रही है। प्रीतम ने कहा कि  भर्ती घोटाले की जांच  सरकार  ने एसआईटी को सौंपी थी लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आयी है ऐसे में जीरो टॉलरेंस की सरकार  पर सवाल उठना लाजमी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार