सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कांग्रेस का पैदल मार्च केवल नौटंकी....अविनेश कुमार

कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही किसान समुदाय को सिर्फ वोट बैंक समझती रही है किसानों की चिंता अगर कांग्रेस पार्टी को होती तो आजादी के इतने वर्षों बाद किसान बदहाल नहीं होते

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Feb 13 2021 10:32PM

किसान बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा रांची की सड़कों पर जो नाटक किया गया वह  घड़ियाली आंसू बहाने जैसा है।यह बयान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने दिया।
उन्होंने कहा कि
 आजादी के बाद किसानों की खुशहाली के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री नरेंद्र मोदी सुखद एवं कल्याणकारी प्रयास करके किसानों के जीवन को खुशहाली प्रदान करने का जो यशस्वी काम किया है वह कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो रहा है।
 कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही किसान समुदाय को सिर्फ वोट बैंक समझती रही है किसानों की चिंता अगर कांग्रेस पार्टी को होती तो आजादी के इतने वर्षों बाद किसान बदहाल नहीं होते। आज श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से कई किसान कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी है ।अन्नदाता खुशहाली के माहौल में आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर चल पड़ा है और कांग्रेस पार्टी को यह सब बातें रास नहीं आ रही हैं।
 आज रांची के सड़कों पर जिस प्रकार का ड्रामा कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया वह घड़ियाली आंसू बहाने जैसा ही है पूरे झारखंड प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लोग कृषि सुधार बिल को लेकर सिर्फ सफेद झूठ फैला रहे हैं। पिछली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में झारखंड के किसानों के खाते में प्रति एकड़ ₹5000 की राशि कृषि आशीर्वाद योजना के तहत दी जा रही थी जिसे कांग्रेस पार्टी के प्रभाव से हेमंत सरकार हेमंत सोरेन की सरकार ने तत्काल प्रभाव से खारिज कर दिया एक भ्रम में जीने वाली सरकार है इस सरकार की नीतियों की जितनी निंदा घटना की जाए वह कम है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार