सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हिट एंड रन : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार ने कुचल दिया दर्जनभर निर्दोष ग्रामीणों को...कार में था कांग्रेस नेता का बेटा...मासूम की दर्दनाक मौत...कईयों ग्रामीण घायल

गरियाबंद जिले के कांग्रेस अध्यक्ष के नाम से रजिस्टर्ड है कार

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो- 9329905333
  • Oct 27 2020 11:42AM

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के गरियाबंद नगर से 3 किलोमीटर दूर स्थित मालगाब ग्राम में 1 ब्रेजा लाल रंग की वाहन क्रमांक सी जी 23 जे 6520 से गाँव के 10 से अधिक लोगों को बेदर्दी से रौंदते हुए दुर्घटना कर तेजी से भाग निकला। इस घटना में एक 7 वर्ष की बच्चे की मौत हो गयी है।  इस दुखद घटना के बाद जहां गांव में आक्रोश है, वहीं मृतक के घर मातम पसर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह वाहन नगर की कांग्रेस नेत्री व गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर का है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वाहन को उसका पुत्र चला रहा था।


प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि यह वाहन नगर की कांग्रेस नेत्री व गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वाहन को उसका पुत्र चला रहा था और उसके साथ 3 अन्य लोग वाहन में थे,जो इरादतन हत्या करने की मंशा से वहां वाहन लेकर लौटा था। 



जानकारी के।मुताबिक घटना से पूर्व वाहन में सवार चार लोग गरियाबंद से मालगांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान कार चालक और ग्रामीणों के बीच कुछ बात को लेकर झंझट हुआ। जिसे शांत होते ही वे राजिम की ओर निकल गए। लेकिन आगे जाकर वाहन मोड़ कर लाते हुए सड़क पर चलने वाले सभी को रौंदते हुए भाग खड़े हुआ। वाहन की गति इतनी तेज थी की उसने 10 से 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।  इस घटना को लेकर जहां गांव में मातम पसर गया। वहीं लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखने लगा और दुर्घटना करने वाले के घर को मालगांव के युवाओं सहित ग्रामीणों ने पूरी रात घेर लिया। कुछ अनहोनी ना हो इस आशंका से पुलिस ने आरोपी के घर में पड़ी रात निगरानी करते दिखे, ताकि वहां किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो सके।



लोगों में आक्रोश
लोगों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और पुलिस के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर कर नारेबाजी कर रहे हैं। वही जानकारी के मुताबित देर रात सुबह सुबह आरोपी और उसका एक साथी को गिरफ्तार होने को जानकारी है। तो दूसरी तरफ मालगांव के ग्रामीण मुख्यमार्ग में चक्का जाम करते हुए आरोपियों को घटना स्थल में लाने की मांग करते हुए डंटे हुए हैं। जिन्हें पुलिस विभाग द्वारा समझाने की कोशिश किया जा रहा है ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार