सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी करेगी यात्रा, जनहित के मुद्दे सर्वोपरि: बृजलाल खाबरी

आपसी भाईचारा और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी है और कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक यात्रा करेगी और जनहित मुद्दे उसके लिए सर्वोपरि हैं

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 12 2022 10:04PM

इनपुट-रवि शर्मा,लखनऊ

 
भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शुरू हुई उत्तर प्रदेश के अवध प्रांत के लखनऊ में यात्रा का प्रारंभ हुआ। चारबाग निकट रविंद्रालय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खबरी ने एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने झंडारोहण कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया।
 
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने बताया भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी की अगुवाई में परिवर्तन का एक संकेत है। बढ़ती हुई बेरोजगारी, व्यापार में मंदी, अमीर, गरीब के बीच बढ़ती खाई, संसाधनों की कमी, महंगाई, बेरोजगार एवं किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या, सांप्रदायिकता आदि प्रमुख रहे,किसान प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा से प्रदेश के साथ पूरा देश जूझ रहा है, देश की जनता को एकजुट किया जाए जिससे नफरत का माहौल समाप्त हो सके। 
 
प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में नफरत का माहौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाया जा रहा है जिसे रोकना हर देशवासियों का कर्तव्य है। आपसी भाईचारा और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी है और कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक यात्रा करेगी और जनहित मुद्दे उसके लिए सर्वोपरि हैं जिनके लिए संघर्ष करती रहेगी इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
 
आज अवध छेत्र की यात्रा चारबाग से शुरू होकर बांसमंडी चौराहा,नाका चौराहा,रानीगंज, रकाबगंज, अहियागंज,नखास चौराहा, चरक चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। वही आज इस यात्रा का समापन हुआ कल 13 दिसंबर को यह यात्रा श्रावस्ती जनपद से प्रारंभ होगी। आज की इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार