सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मथुरा किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन।

मथुरा किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन।

Mohan Prasad Meena
  • Jan 10 2023 12:34PM

मथुरा- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस महानगर कांग्रेस एवं वृंदावन कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसानों के समर्थन में किसान सत्याग्रह आंदोलन किया गया। तथा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल किसानों की संपूर्ण घटना को कांग्रेस पार्टी कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी को शीघ्र मिलकर अवगत कराएगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना खादर में संक्रमणीय भूमि पर किसान दर पीढ़ी दर किसानी कर रहा है बिना नोटिस दिए किसानों की फसल पर शासन प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खेती व कच्चे मकानों को उजाड़ा गया किसान और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया। किसानों को झूठे मुकदमे लगा कर गिरफ्तार किया गया जिनमें महिलाएं भी थी सैकड़ों किसानों के ऊपर मुकदमा कायम किया गया है कांग्रेस पार्टी किसानों पर किए गए अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।सत्याग्रह किसानों को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा ने कहा कि किसानों पर जुल्म निरंतर भाजपा के शासन में किया जा रहा है मुख्यमंत्री जी का बुलडोजर गरीब किसानों पर चल रहा है अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन पर सड़कों पर उतरेगी और उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी।

किसान सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया एवं वृंदावन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक जी ने कहा कि किसानों पर बुलडोजर चला कर उनकी खेती को जबरन छीना जा रहा है महिला और किसानों पर लाठीचार्ज अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है शासन प्रशासन को किसानों की जमीन वापस करनी ही होगी तथा उन पर किए गए मुकदमे भी वापस लेने होंगे कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है अगर शासन प्रशासन ने किसानों की मांग नहीं मानी तो प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व सभासद घनश्याम चौधरी, पूर्व सभासद बादाम सिंह निषाद, दीपक पाराशर,राहुल शुक्ला,शिवा गौतम,पूर्व सभासद अमर सिंह निषाद,गिरीराज सिंह निषाद, बिरज़ो निषाद,अमर सिंह टेंट वाले,पूर्व सभासद शोभाराम निषाद,स्वामी दामोदर शर्मा,केशव निषाद,प्रेम सिंह निषाद, राधेश्याम निषाद,विक्रम निषाद, प्रेम बिहारी निषाद,भगवानदास निषाद,पहलाद निषाद,बच्चू निषाद,देवकीनंदन निषाद,कन्हैया निषाद,यादराम, धर्मेंद्र, आदि सैकड़ों किसान सत्याग्रह में उपस्थित रहे l

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार