सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

प्रियंका का 'मुख्तार' प्यार.. माफ़िया की खिदमत में जुटी है कांग्रेस सरकार..

मुख्तार अंसारी को बचाने में जुटी पंजाब की कांग्रेस सरकार यह भूल रही है कि मुख्तार ने कई काँग्रेस कार्यकर्ताओ की हत्या भी करवाई है। मऊ के अशोक सिंह ने प्रियंका गांधी को चिट्ठी लिखकर मुख्तार को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बना देने की सलाह दी है।

रजत. के. मिश्र, Twitter- rajatkmishra1
  • Feb 9 2021 9:22PM

उत्तर प्रदेश के माफियों की लिस्ट निकाली जाए तो एक नाम उस लिस्ट में अहम स्थान पर होगा वो है मुख्तार अंसारी.. दहशत और अपराध का साम्राज्य स्थापित करने वाले मुख्तार अंसारी को यूपी की अदालत में पेश होने से बचाने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार रोज नए पैतरे आजमा रही है।

मऊ जिले के रहने वाले व्यापारी अशोक सिंह ने बताया है कि उनको जबरन गुंडा टैक्स वसूलने के लिए धमकाया गया, आपको याद दिला दे कि मुख्तार के गुर्गों ने मऊ के गाजीपुर चौराहे ओर उनके भाई मन्ना सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी थी और एक साल बाद ही हत्या के गवाह रहे राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की भी मुख्तार ने गोली मरवाकर हत्या करवा दी थी।

अशोक सिंह ने प्रियंका और राहुल को लिखी है चिट्ठी-

अशोक सिंह ने प्रियंका और राहुल गांधी को भावुक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में अशोक सिंह ने लिखा है कि जिस तरह से कांग्रेस शासित राज्य में मुख्तार की आवभगत हो रही है उससे यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर पंजाब सरकार एक माफ़िया के साथ क्यो खड़ी है। पंजाब की जेल में सभी प्रकार की व्यस्था के साथ मुख्तार की खातिरदारी हो रही है, वह एक अपराधी की तरह नही बल्कि एक राजा की तरह जेल में रह रहा है। 

कांग्रेस शासित राजस्थान में करी मुख्तार के बेटे ने शादी

अगर बात कांग्रेस शासित राजस्थान की करे तो वहां भी कांग्रेस की सरकार मुख्तार और उसके परिवार को संरक्षण दे रही है। यूपी से भागकर मुख्तार के बेटे ने राजस्थान में शादी रचाई है। अशोक सिंह ने अपनी चिट्ठी में इसका भी जिक्र किया है। चिट्ठी के अंदर अशोक सिंह का आक्रोश भी है और उन्होंने प्रियंका और राहुल को सलाह देते हुए लिखा कि मुख्तार को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दें।

अशोक सिंह का सवाल, क्या योगी से डर रहा है मुख्तार -

अशोक सिंह ने प्रियंका को भेजी अपनी चिट्ठी में लिखा है कि यूपी के योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद से मुख्तार की आंखों में डर साफ दिखलाई दे रहा था लेकिन विरोध में अंधी हो चुकीं कांग्रेस मुख़्तार को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। आपको बता दें हत्या लूट फिरौती जैसे संगीन मामलों में मुख्तार पर 14 मामलों में केस दर्ज है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए अपराधियों की चरण वंदना भी करने में कोई गुरेज नही करेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार