सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चलाया भारत जोड़ो अभियान

गाजियाबाद में यात्रा प्रारंभ कर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने कहा कि यह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी नेतृत्म में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में निकाली जा रही है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 13 2022 7:17PM

इनपुट-रोहित बाजपेई, लखनऊ

 
भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शुरू हुई उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा आज अवध जोन में तीसरे दिन जनपद श्रावस्ती में, ब्रज जोन में आज यात्रा के चौथे दिन जनपद फर्रूखाबाद, बुदेलखंड जोन में छठे दिन जनपद जालौन, पूर्वाचल जोन में पांचवे दिन में जनपद आजमगढ़, प्रयागराज जोन में तीसरे दिन जनपद प्रतापगढ़ तथा पश्चिमी जोन में पांचवे दिन जनपद गाजियाबाद में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। 
 
गाजियाबाद में यात्रा प्रारंभ कर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने कहा कि यह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी नेतृत्म में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में निकाली जा रही है। बढ़ती हुई बेरोजगारी, उद्योग व्यापार में मंदी, अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई, संसाधनों की लूट, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारों एवं किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या, सांप्रादायिक विद्धेष, किसान प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा, से प्रदेश के साथ साथ ही पूरा देश जूझ रहा है। आज परिवर्तन ही एक मात्र विकल्प है जिससे देश की जनता को एकजुट रखा जा सके तथा नफरत के माहौल को समाप्त किया जा सके।
 
वहीं प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने जनपद आजमगढ़ से यात्रा शुरू होने पर कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में नफरत का माहौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाया जा रहा है, जिसे रोकना हर देशवासी का कर्त्वय है। इसी नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए आपसी भाईचारा और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी हैं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दही, लस्सी, आटा, चावल, सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाकर और महंगा कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक यात्रा करेगी और जनहित के मुद्दे पर सदैव संघर्षरत रहेगी। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है जिसकी चर्चा गांव-गांव तक हो रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार