सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' नारे के साथ प्रियंका वाड्रा का चुनावी शंखनाद..... UP Election 2022 को लेकर किया बड़ा एलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। प्रियंका ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा।

Prem Kashyap Mishra
  • Oct 19 2021 2:03PM

यूपी चुनाव लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैय्यारी शुरू कर दी है आज कांग्रेस महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महिला कार्ड खेलेगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। प्रियंका ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा।

यह फैसला उन सभी महिलाओं के लिए है, जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। प्रियंका ने नया नारा भी दिया, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं।'  कांग्रेस ने भले ही महिलाओं को 40% टिकट देने का ऐलान किया हो, लेकिन इसमें भी नेताओं के परिवार की महिलाओं का ही दबदबा रहने की संभावना है। खुद प्रियंका गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिवारवाद का समर्थन किया।

जब उनसे सवाल पूछा गया कि कांग्रेस ने 40% महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है, लेकिन सभी असरदार नेता अपने परिवार की महिलाओं को ही टिकट दिलाने के लिए लॉबिंग करेंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं है।

इससे पहले, प्रियंका ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा सरकार किसानों पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाएगी, किसानों को धमकाएगी, लेकिन किसानों को MSP नहीं देगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं। यह अन्याय है। MSP किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से उनके इस हक के लिए लड़ेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार