सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जौनपुर में बोले सीएम योगी-"हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है"

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है। सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास योजनाओं को धरातल पर ला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 9 2022 1:14PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज जौनपुर में 258 करोड़ की 116 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलब्य मैदान में शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां दशकों से विकास का इंतज़ार था। विकास की योजनाओ के लिए ईमानदारी जरूरी है,जिससे धनराशि का ईमानदारी से इस्तेमाल हो,नही तो 2017 के पहले एक रैकेट घुन और दीमक की तरह व्यवस्था में घुसकर खोखला कर जाता था।
 
आगे उन्होंने कहा कि नौजवानों की प्रतिभा का ही परिणाम है कि प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहले इसी प्रदेश के लोगों को बाहर जाने में पहचान छिपाने पड़ते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को हर जगह सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है। सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास योजनाओं को धरातल पर ला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है।
 
उत्तर प्रदेश में दंगाइयों को पता है,दंगा करोगे तो सात पीढियां उसकी पूर्ति करते थक जाएगी,यही अब हम भ्रष्टाचार के लिए भी करने जा रहे हैं,अब भ्रष्टाचार बख्शा नही जाएगा।
 
अंत में उन्होंने सरकार की शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य योजनाओं का बखान करते हुए जौनपुर के इत्र व इमरती को और आगे बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही सभी से आह्वान किया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही गांव व नगर को भी आत्मनिर्भर बनाएं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार