सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लगातार एक्शन में सीएम योगी, गोरखपुर में काॅम्पेक्टर वाहनों को दिखाई हरी झण्डी

नगर निगम के निर्माणाधीन सदन भवन की ड्राॅइंग का अवलोकन, अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jun 17 2021 10:02PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ 

 
उत्तर प्रदेश के मुखिया कोरोना काल में लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर नगर निगम में रेहड़ी, पटरी व्यवसायियों के कोरोना वैक्सीनेशन सेण्टर का निरीक्षण किया।

काॅम्पेक्टर वाहनों को दिखाई हरी झण्डी -
 
यहां मुख्यमंत्री ने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 20 काॅम्पेक्टर वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नगर निगम के निर्माणाधीन सदन भवन की ड्राॅइंग का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर काम पूरा कराने के निर्देश दिये। बता दें निर्माणाधीन सदन भवन की लागत 2345.07 लाख रुपये है।
गौरतलब है कि नगर निगम कार्यालय का निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में स्वीकृत किया गया था। इस परियोजना को मार्च, 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था सी0एन0डी0एस0, जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम के दौरान महापौर सीताराम जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार