इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार को जोखिम नहीं लेना चाहती है इसलिए सरकार ने पिछली बार की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा को रद्द करने के बाद ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि बकरीद का पर्व पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम द्वारा अल्लाह के प्रति अगाध प्रेम और त्याग की भावना को याद करते हुए मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। बकरीद के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
- बकरीद से जुड़े कार्यक्रम में एक जगह पर 50 से ज्यादा लोगों के जुड़ने पर पाबंदी है।
-इसके अलावा कुर्बानी का काम सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जाएगा।
-कुर्बानी के लिए चिन्हित स्थलों और निजी परिसरों का ही उपयोग हो। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
- कहीं भी गोवंश/ऊंट अथवा अन्य प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं होगी।