सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चित्रकूट में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का किया सम्मान

भाजपा ने मनाया लोकतंत्र का काला दिवस

ज्ञान चंन्द्र शुक्ल
  • Jun 25 2021 3:22PM
*भाजपा ने मनाया लोकतंत्र का काला दिवस* *लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का किया सम्मान* *चित्रकूट*। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज आपातकाल के 46 वर्ष पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया।इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी,शिवशंकर द्विवेदी,भागीरथी गांधी एवं ननकू राम को सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता ने सभी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को श्रीराम चरित मानस,राम दरबार और भगवा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी,भाजपा नेत्री रंजना उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर,हरिओम करवरिया,राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार