सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विशेष सचिवों को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कड़े शब्दो में दिया निर्देश

अन्य राज्यों के बारे में अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में क्या नया क्या कर सकते हैं, इसपर विचार-विमर्श करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को और बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 30 2022 8:33PM

इनपुट- शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने योजना भवन में शासन में तैनात समस्त विशेष सचिवों के साथ बैठक करते हुए कहा कि। जिस विभाग में आप तैनात हैं, उस विभाग में कुछ नया करने का लक्ष्य निर्धारित कर ।विभाग को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। 
 
अन्य राज्यों के बारे में अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में क्या नया क्या कर सकते हैं, इसपर विचार-विमर्श करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को और बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। इसमें सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। आप सभी लोगों को सुपर एक्टिव होने की जरूरत है। आगे बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुये मानव संपदा पोर्टल शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विशेष सचिवों को भी मानव संपदा पोर्टल की ट्रेनिंग दिलायी जाये। 
 
उत्तर प्रदेश में बेहतर माहौल है। सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग एवं ईमानदारी से कार्य करें। अपने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। बैठक में अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार