सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुख्यमंत्री ने किया बढ़ प्रभावित क्षेत्र महसी का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ पीडितों को अपने हाथों खाद्यान्न किट,कटान पीड़ितों को गृह अनुदान का चेक,खाद्यान्न किट व आवास की चाबी सौंपी।

राम जी सोनी
  • Sep 3 2021 5:36PM
बहराइच - मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर राजी चौराहा स्थित हेलीपैड स्थल पर पहुंचा। जहाँ पर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में विधायक बलहा सरोज सोनकर,नानपारा माधुरी वर्मा एवं सीडीओ कविता मीणा ने मुख्यमंत्री की आगवानी की। वहाँ से वह मंच स्थल पहुंचे। यही से मुख्यमंत्री ने 11 बाढ़ प्रभावितों को अपने हाथों खाद्यान्न किट,छह कटान पीड़ितों को गृह अनुदान का चेक व खाद्यान्न किट व दो लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। शेष पचदेवरी गांव के 250 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण करवाया। मुख्यमंत्री योगी बाढ़ क्षेत्र के दौरे पर जिले के राजीचौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया था। भीषण गर्मी में भी लोग सीएम की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ व कटान पीड़ितों को खाद्यान्न किट, गृह अनुदान राशि का चेक व आवास की चाबी सौंप कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया। सीएम ने हरदी थाना क्षेत्र के तिकुरी के कटान पीड़ित रामनरेश,तेजराम,सुरेश, अनीता,संवारा,महेश कुमार को 95 हजार 100 रुपये का अहेतुक सहायता राशि का डेमो चेक सौंपा। मुख्यमंत्री आवास की लाभार्थी पचदेवरी निवासी विनीत व चक्कर को आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह,भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में प्रशासन के छूटे पसीने मुख्यमंत्री के आगमन पर कोई कोर कसर न बचे इसके लिए अधिकारी अंतिम समय तक पसीना बहाते नजर आए। लाभार्थियों को कुर्सी पर बैठाने,सुरक्षा व्यवस्था, छूटने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना एसपी सुजाता सिंह एडीएम जयचंद पांडेय, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र डीपीआरओ उमाकांत पांडेय पीडी अनिल सिंह, सीवीओ बलवंत सिंह एएसपी अशोक कुमार तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार नायब तहसीलदार विपुल सिंह बीडीओ वीरेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार