सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज जनपद के दौरे पर पहुंचे

फरेंदा स्थित जयपुरिया इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जनपद को 4 सौ 37 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उसका लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Sarvesh Pratap Gupta
  • Dec 30 2021 3:02PM
महाराजगंज : जनपद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन विश्वास यात्रा को किया संबोधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज जनपद के दौरे पर पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री जनपद के फरेंदा स्थित जयपुरिया इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जनपद को 4 सौ 37 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उसका लोकार्पण और शिलान्यास किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरती हुई महराजगंज पहुंची जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 2014 के बाद देश में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। 2014 के पहले देश में अविश्वास, अराजकता, सरकार के प्रति गुस्सा और व्यापक भ्रष्टाचार था। आतंकवाद उग्रवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। देश की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के लोगों के मन में एक विश्वास जागृत हुआ। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी। आमजन को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ। स्टेज बाईट1- योगी आदित्यनाथ, - मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कहा था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे। उसे पूरा करने का काम किया है आज कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद भारत के प्रत्येक नागरिक कश्मीर में जाकर मकान भी खरीद सकता है। 2019 से पहले यह सुविधा नहीं थी। भारत के हर नागरिक को अब स्वतंत्रता हो गई है कि वह कश्मीर में जाकर मकान भी खरीद सकता है और चुनाव भी लड़ सकता है। - योगी आदित्यनाथ,मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने प्रदेश का विकास करने के लिए नहीं बल्कि अराजकता पैदा करने के लिए प्रदेश को गिरवी रखने का काम किया था आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता है आज प्रदेश में सभी दंगाइयों को मालूम है कि अगर दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियां भरपाई करते करते थक जाएंगी पिछली सरकारों ने आस्था के साथ बहुत सारा खिलवाड़ किया था पर्व और त्यौहार आते ही दंगा शुरू हो जाता था । योगी आदित्यनाथ,मुख्यमंत्री

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार