सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भारत और आसियान मैत्री के अनादि काल से मैत्रीपूर्ण रिश्तेः केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

आसियान मैत्री के 30वी वर्षगाठ पर वित्त राज्य मंत्री ने पूर्वी देशो के साथ सम्बंधो को किया साझा

SARVESH PRATAP GUPTA(SUDARSHAN TV)
  • Jul 23 2022 4:27PM
भारत महाराजगंज 23 जुलाई।भारत आसियान के 30वर्ष पूर्ण होने पर मलेशिया चैप्टर आफ आईसीएआई के विशेष सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।वित्त राज्यमंत्री हाई कमीशन आफ इंडिया के पदाधिकारियों व आईसीएआइ के पदाधिकारियों से वार्तालाप कर भारत व आसियान देशो के बीच पुराने सभ्यागत सास्कृतिक सम्बन्धो व मैत्रीपूर्ण रिश्तो पर चर्चा की गयी। भारत व आसियन देशो के मित्रता के 30वर्ष पूर्ण होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग संवाद मे शामिल होने पर केद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने प्रसन्नता प्रकट कर कहा कि भारत सूर्य पूजक देश रहा है और पूर्व दिशा को पवित्र मानता रहा है।इतिहास गवाह है कि भारत और आसियान 10देशो के अनादि काल से मैत्रीपूर्ण रिश्ते रहे है।भारत हमेशा आसियान देशो को प्राथमिकता देता है।भारत और आसियान के मित्रता के 30वी वर्षगाठ के साथ भारत अपनी आजादी का 75वर्ष पूरा किया और देश इसे अमृत महोत्वस के रुप मे मना रहा है।केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने इंडोनिशिया के बाली मे रामलीला, जावा बोरोबदूर,म्यांमार मे आनंदा के मंदिर,वियतनाम का मरिअम्मन मंदिर कम्बोडिया का प्रसिद्ध बौद्ध धर्म का अंकोरवाट मंदिर को भारत के साथ हजारो साल पुराने सम्बंधो का साक्षी बताया।मलेशिया के बाटू केब मे रामायण से सम्बंधित मूर्तियो का जिक्र कर भारत और आसियन को नेचूरल पार्टनर बताया। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने भारत आसियन के बीच व्यापारिक राजनैतिक व कूटनीतिक के सम्बन्धो की मजबूती पर जोर देते हुए विदेश नीति मे भारत मलेशिया सहित आसियान देशो को आर्थिक व वाणिज्य क्षेत्र मे महत्वपूर्ण स्थान देने का जिक्र कर मजबूत रिश्तो को रखा।वित्त राज्यमंत्री ने 1992मे लुक ईस्ट पालिस व 2014मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वाराएक्ट इस्ट पालिसी ने भारत आसियान के बीच मजबूती लाया।आसियान देशो व भारत के बीच हुई वार्ता मे आसियान से भारत मे मई 2022 के आकड़ो के तहत एक साल मे हुए आयात मे 54प्रतिशत बढोत्तरी व निर्यात मे एक वर्ष मे सात प्रतिशत बढोत्तरी बताया।वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्रालय दक्षिण पूर्व एशिया के बीच निर्बाध अंखडता के लिए भारत स्वदेशी यूपीआई/भीम माडल को बढावा देने का प्रयास करेगा।भारत आसियान देशो के बीच मलेशिया चैप्टर आफ आईसीएआइ के विशेष सत्र में भारत के मलेशिया में हाई कमीश्नर बीएन रेड्डी आईसीएआइ के मलेशिया के चैप्टर के चेयरमैन संदीप अग्रवाल,वरुन मानिक दातो रमेश कोड्डमल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार